मुंबई में दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2023 समारोह का आयोजन, जुटे फ़िल्मी सितारे।
कश्मीर हिंसा पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' और 'आरआरआर' को दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। मुंबई में आयोजित फेस्टिवल में दोनों को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और फिल्म ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने पुरस्कार को आतंकवाद से पीड़ित लोगों को समर्पित किया। समारोह में रेखा को फिल्म उद्योग में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आलिया भट्ट ने फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।
अनुपम खेर बने मोस्ट वर्सेटाइल Actor
अनुपम खेर ने 'कश्मीर फाइल्स' में अभिनय के लिए मोस्ट वर्सेटाइल एक्टर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता। सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक सचेत टंडन (मैय्या मैनु-जर्सी), सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका नीति मोहन (मेरी जान-गंगूबाई) चुने गए। टीवी की दुनिया में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ सीरियल अनुपमा को मिला। वहीं सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज के लिए रुद्रः द एज • ऑफ डार्कनेस ने पुरस्कार जीता।