रूस ने मंगलवार को अमेरिका के साथ एकमात्र बची परमाणु संधि को निलंबित करने का ऐलान किया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, रूस उस संधि में अपनी भागीदारी निलंबित कर रहा है जिसका उद्देश्य परमाणु हथियारों के विस्तार पर रोक लगाना है। इस घोषणा से पश्चिमी देशों व रूस के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका है।
आगामी शुक्रवार को रूस-यूक्रेन युद्ध का एक साल पूरा होने से पहले पुतिन ने राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने पश्चिमी देशों पर संघर्ष भड़काने का आरोप लगाया और पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमले का बचाव किया। पुतिन ने कहा, रूस को परमाणु हथियारों के परीक्षण को फिर शुरू करने के लिए तैयार रहना चाहिए, यदि अमेरिका भी ऐसा करता है तो। यह कदम शीत युद्ध काल के बाद से ऐसे परीक्षणों पर वैश्विक प्रतिबंध खत्म कर देगा।क्या है संधि में
■ न्यू स्टार्ट' (नई सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि) संधि पर 2010 में हस्ताक्षर हुए थे
■ इसका मकसद परमाणु हथियारों के विस्तार को रोकना है
■ देश 1,550 किमी लंबी दूरी के परमाणु हथियारों का ही परीक्षण कर सकते हैं
■ यह संधि परमाणु हथियार ले जाने में समक्ष मिसाइल का उपयोग सीमित करती है।